कपिलवस्तु। मोहाना थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी लालपुर के पास सीमा पर दो पक्षों में हाथापाई का मामला सामने आया है। रविवार को सीमा पर कुछ लोग मोटा चावल लेकर धनगढ़वा सीमा से पार कर रहे थे कि रिश्तेदारी में गया एक व्यक्ति वीडियो बनाने लगा। जिस पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और वीडियो बना रहे व्यक्ति का मोबाइल टूट गया। बाद में दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया। संवाद