फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूल, जिम्मेदार बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन ब्लॉक क्षेत्र में कई विद्यालय संचालित, जांच के नाम पर खानापूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोटन ब्लॉक क्षेत्र में गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित हो रहे हैं। कुछ विद्यालय जूनियर की मान्यता पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट तक चलाए जा रहे हैं। विद्यालयों में मनमानी फीस एवं तरह-तरह के शुल्क लिए जा रहे हैं। जबकि आला अधिकारी नोटिस भेजकर जांच कर खानापूर्ति कर रिपोर्ट लगा देते हैं। इसकी वजह से बिना मान्यता वाले स्कूलों का मनोबल बढ़ रहा है।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र में गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित हो रहे हैं। यहां मानक के अनुरूप भवन तक नहीं हैं। विभाग की तरफ से अब तक गैर मान्यता प्राप्त संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। वर्ष 2019 में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से तमाम गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया था। कुछ स्कूल तो बंद कर दिए गए और कुछ तो धड़ल्ले से चल रहे हैं। उन पर शिक्षा विभाग के आदेश निर्देश का कोई डर नहीं है। एक विद्यालय चिन्ह्ति होने के बाद भी चल रहा है। स्कूलों की जांच के संबंध में समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ने एक पत्र के माध्यम से बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। इसके बाद बीएसए ने जुलाई माह में खंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। बीईओ द्वारा जांच भी हुई। रिपोर्ट भी बीएसए कार्यालय को 21 अगस्त को भेजा गया। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई न होने से स्कूल फिर अवैध रूप से चल रहा है। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्रवाई की जाती है। बीआरसी स्तर से अभियान चलाया जा रहा है। तमाम गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय मिले तो संबंधित बीईओ पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बीईओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि बीएसए का पत्र 25 जुलाई को मिलने के बाद मैंने जांच की थी, तब विद्यालय बंद मिला था। जिसका रिपोर्ट भेज दिया था। अगर इस समय विद्यालय चल रहा होगा तो जांच कर प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें