फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्कूली वाहन बिना फिटनेस परमिट के भर रहे है फर्राटा

Fri, 03 May 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। क्षेत्र के अनेकों स्कूलों में बच्चों के आने-जाने के लिए स्कूल प्रबंधनों की ओर से लगाए गए कई वाहनों का फिटनेस परमिट नहीं है। इसके बावजूद ये बसें सड़क पर बेखौफ दौड़ रहीं हैं। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इन साधनों को चलाने वालों कई ड्राइवर के पास लाइसेंस भी नहीं हैं। कई ड्राइवर बिना लाइसेंस के ही तीन व चार पहिया वाहन चला रहे हैं। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों से मनमानी फीस भी वसूल रहें हैं, लेकिन वाहन फिट है या नहीं, वाहन के अंदर अग्निशमन यंत्र व फस्ट एंड बाक्स है कि नहीं कोई नहीं देखता है। इसकी जांच के लिए विभाग जरूर है लेकिन जांच पड़ताल अभियान के दिनों में ही होती है। इन दिनों यातायात जागरूकता पखवाड़ा चल रहा है, तो जांच पड़ताल तेज है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें