कोरोना के कारण नहीं निकलेगी श्रावण की शोभा यात्रा
सिद्धार्थनगर। शहर में इस बार कोरोना संक्रमण काल के मद्देनजर श्रावण मास का जलाभिषेक एवं शोभा यात्रा नहीं निकाली जाएगी। बोलबम जलाभिषेक एवं शोभा यात्रा सेवा समिति के संस्थापक शेषराम गौड़ ने बताया कि सोमवार को श्रावण मास की प्रथम दिन शहर में निकलने वाली झांकी, शोभा यात्रा बीते 23 वर्षों से हनुमानगढ़ी मंदिर से शहर के नागेश्वरनाथ, रामजानकी मंदिर होते हुए श्री सिंहेश्वरी देवी मंदिर तक पहुंचती थी। कोरोना के कारण समिति ने शोभा यात्रा न निकालने का निर्णय लिया है। सभी भक्तों से घरों में पूजा-पाठ और जलाभिषेक करने की अपेक्षा की है।