सिद्धार्थनगर। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) के आह्वान पर दो अक्टूबर को कर्मचारी एवं शिक्षक जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर सत्याग्रह करेंगे। साथ ही मांगों पर संवाद के माध्यम से निर्णय करने की अपील करेंगे।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वाईके द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता ने बताया कि दो अक्टूबर को अपराह्न तीन से चार बजे के मध्य माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह होगा। इसमें प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली, राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन, आउट सोर्सिंग, संविदा, वर्कचार्ज केंद्र व राज्य द्वारा वित्त पोषित परियोजनाओं में कार्यरत का भविष्य सुरक्षित करने की नीति बनाने, पब्लिक सर्विस के क्षेत्र में स्थायी प्रकृति के कार्यों के ठेकेदारी, अस्थायीकरण, आउटसोर्सिंग आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने आदि शामिल है। सत्याग्रह के बाद प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। संवाद