फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सारथी पोर्टल शुरू...अब आसानी से दे सकेंगे परीक्षा

Sat, 08 Jun 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवहन विभाग का सारथी पोर्टल हुआ अपडेट
विज्ञापन


- पोर्टल धीमा चलने के कारण शासन स्तर से किया जा रहा था अपडेट

- वर्जन अपडेट होने के बाद तेजी से काम करेगा नया सारथी पोर्टल
- ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े आवेदन और परीक्षा इसी पोर्टल से करता है परिवहन विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अब परीक्षा में परेशानी नहीं होगी। दो दिन ठप रहने के बाद सारथी पोर्टल को अपडेट किया जा चुका है। अब परीक्षा और आवेदन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। बताया जा रहा है कि स्पीड अच्छी होने के कारण काम तेजी से होगा और स्लाॅट बढ़ जाएंगे। इससे 30 की जगह एक दिन में संख्या बढ़कर 40 के करीब पहुंच जाएगी। संख्या बढ़ने से अभ्यर्थियों को लाभ भी मिलेगा।

परिवहन विभाग से ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए आवेदकों को सारथी सॉफ्टवेयर पर आवेदन करना होता है। इसके बाद लर्निंग और परमानेंट टेस्ट क्वालीफाई करने वाले आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस का अप्रूवल मिलता है। फिर परिवहन आयुक्त मुख्यालय से की मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर से स्मार्ट कार्ड की प्रिंटिंग होने के बाद डीएल आवेदक के पते पर भेज दिया जाता है। सारथी पोर्टल के स्लो होने के कारण परीक्षा के साथ ही आवेदन में दिक्कत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य में तेजी लाने के लिए दो और तीन जून को मैनेजमेंट ने सिस्टम के एमएस सॉफ्टवेयर का वर्जन चेंज करने का काम किया। इस वजह से तीन जून को जिन आवेदकों की तिथि बढ़ा दी गई थी। पोर्टल अपडेट होने के साथ ही काम शुरू हो गया है। अब जिन लोगों को लाइसेंस अथवा वाहन से संबंधित अन्य कार्य करवाना है, वे आवेदन कर सकते हैं। वहीं, विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि पोर्टल अपडेट होने से लाभ मिलेगा। क्योंकि नया वर्जन तेज गति से काम करेगा। इससे आने वाले समय में डीएल परीक्षा से संबंधित स्लाॅट बढ़ जाएंगे। जिससे अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा।
वर्जन
पोर्टल अपडेट होने की वजह से दो दिन काम ठप था, लेकिन अब काम होने लगा है। वर्जन अपडेट होने से कार्य में तेजी आई है। इससे अभ्यर्थियों को भी लाभ मिलेगा।
- सुरेश कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें