सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर पुरैना बांसी में अपनी कला का प्रदर्शन करती छात्राएं। स्त्रोत्र आयो
सिद्धार्थनगर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुरैना बांसी में सोमवार को स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति की ओर से सभी विद्या मंदिरों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा दिखी।
पूर्व प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का चौमुखी विकास होता है। इस अवसर पर अनेक प्रकार की प्रतियोगिता जैसे साहित्य प्रश्नमंच, गणित प्रश्नमंच, विज्ञान प्रश्नमंच, विज्ञान प्रदर्शन, गणित प्रदर्शन, कला, मूर्तिकला, संगीत, भाषण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जिले के 250 भैया बहनों ने भाग लिया। रतनसेन महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. कालिका प्रसाद त्रिपाठी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। रतनसेन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता प्रेम शंकर यादव, अशोक श्रीवास्तव, जयंत्री उपाध्याय, नंदीश्वर यादव, वीरेंद्र कुमार सिंह, लोकेश, शुभनाथ आदि की भूमिका सराहनीय रही। इन कार्यक्रमों में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुरैना बांसी के भैया बहनों का दबदबा रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंगद प्रसाद पाठक ने सभी को शुभकामना दिया। संवाद