सिद्धार्थनगर। बैंककर्मी बनकर ई-केवाईसी कराने के नाम पर व्यक्ति से खाते से 43500 रुपये ठगों ने उड़ा दिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके खाते में धनराशि वापस करवा दिया। डूबे रुपये मिलने के बाद खाता धारक का चेहरा खिल उठा। टीम में एसआई अमित कुमार, साइबर क्राइम थाना, मुख्य आरक्षी अतुल चौबे, आशुतोष जायसवाल शामिल रहे।