फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संत सनातन अभियान का हुआ शुभारंभ

Mon, 20 Nov 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। धर्म रक्षा मंच मंच के तत्वावधान में शाहपुर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में रविवार को मंदिर के संतों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उसके बाद संत सनातन अभियान का शुभारंभ किया गया।
धर्म रक्षा मंच के मुख्य संरक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने ठाकुरद्वारा मंदिर के संतों से संवाद कर उनके प्रयासों से समाज में होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने बताया कि सनातन परंपरा के संवाहक एवं सामाजिक समरसता कायम करने के लिए अपना जीवन व्यतीत करने वालों संतों के सम्मान के क्रम में संत सनातन सम्मान अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान से जनपद के सभी मठ, मंदिरों के संतजनों को सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान दशरथ चौधरी, लवकुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि, चंद्रप्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, दिलीप, लालजी शुक्ला, पप्पू श्रीवास्तव, राजीव अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन
डुमरियागंज। शाहपुर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर पर कार्तिक माह शुक्ल पक्ष सूर्य षष्ठी तिथि, धात्री पूजन के शुभ अवसर पर आंवला के वृक्ष के नीचे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर प्रसाद ग्रहण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें