फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष से नहीं मिला मानदेय, कैसे होगा गुजारा

विज्ञापन
डुमरियागंज में समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्या को सुनते डीएम संजीव रंजन। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
दो वर्ष से नहीं मिला मानदेय, कैसे होगा गुजारा
विज्ञापन

- संपूर्ण समाधान दिवस में शिक्षक ने की फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजीव रंजन से विशेष शिक्षक (स्वर) ने फरियाद लगाई। उसका कहना है कि दो वर्ष से मानदेय नहीं मिला है। जिससे उसका जीवन निर्वाह होना कठिन हो गया है। मामले में डीएम ने बीएसएसए से समस्या के जल्द निस्तारण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
डुमरियागंज निवासी विशेष शिक्षक (मूक बधिर शिक्षा अभियान) मुकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि उसे पिछले दो वर्ष से उसका मानदेय नहीं मिल रहा है जिससे उसके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम अल्लाहपुर निवासी सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जून माह में डीएम के अध्यक्षता में डुमरियागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पूर्व प्रधान और कोटेदार की मनमानी और विकास कार्यों में की गई अनियमितता की शिकायत की गई थी, जिसमें अभी तक न तो जांच हुई है और ना ही कार्रवाई।
केवटली नानकार निवासी बबलू दुबे ने कहा कि उनके जमीन पर गांव के कुछ लोगों पर जबरियां कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया और मामले में तीन महीने से तहसील का चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। डीएम ने एसडीएम से समस्या का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। यहां 45 मामलों में मात्र 5 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

नौगढ़ तहसील में एसडीएम प्रदीप यादव को दिए शिकायती पत्र में उसका क्षेत्र के बरदहा गांव के टोला मधुबनिया निवासी आरती देवी व तुनिहवां निवासी राजेंद्र यादव ने कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। उन्होंने जांच अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें