फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पनीर और मसाले का लिया सैंपल, होगी जांच

Sat, 03 Jun 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कपिलवस्तु क्षेत्र में किराना की दुकान पर निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र भानु पटेल।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को बर्डपुर एवं डुमरियागंज क्षेत्र में पनीर, मसाले व अन्य सामानों का सैंपल लिया। सैंपल को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजा गया है। रिपोर्ट अमानक प्राप्त हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्र भानु पटेल, पीके व्वर्मा एवं आर एन वर्मा की टीम ने छापेमारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय तिवारी ने बताया कि ऐश्वर्य अग्रहरी मसाला एंड फूड्स प्रा. लिमिटेड, गांधी नगर, डुमरियागंज से दालचीनी, श्याम प्रोविजन एवं किराना स्टोर बढ़नी रोड डुमरियागंज से जीरा साबूत का सैंपल लिया। एक दिन पहले शुक्रवार को इकाई अल-इत्तेहाद ट्रेडिंग एंड मैनुफैक्चरिंग कंपनी, बर्डपुर तोला साहिजनवा से मिक्स साबूत मसाला एवं कपिलवस्तु रेस्टोरेंट, बर्डपुर से पनीर का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें