फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीएसए समेत 10 कर्मियों का वेतन रोका

Wed, 15 Mar 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम संजीव रंजन ने बीएसए कार्यालय के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय समेत सभी कर्मियों का वेतन रोक दिया है। साथ ही सभी से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम संजीव रंजन ने सोमवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। वे सोमवार की सुबह करीब 10 बजे पहुंच गए और करीब एक घंटे तक रहे। इस मौके पर डीएम ने पत्रावलियों की भी जांच की।
निरीक्षण के दौरान बीएसए देवेंद्र कुमार पाण्डेय, डीसी निर्माण रितेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक जय प्रकाश शुक्ल, लेखाकार स्वप्लिन श्रीवास्तव, एमआईएस इंचार्ज अमित पांडेय, सहायक लेखाकार शैलेंद्र यादव,परिचायक राम प्यारे व अखिल कुमार, वाहन चालक महेंद्र पांडेय समेत 10 लोग अनुपस्थित मिले थे। डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि निरीक्षण के समय बीएसए समेत 10 लोग अनुपस्थित थे। सभी का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें