संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भगवान जगन्नाथ मां कर्मा देवी रथ यात्रा एवं साहू राठौर जन जागृति अधिकार यात्रा ने मुख्यालय से प्रारंभ होकर पूरे सिद्धार्थ नगर में नगर भ्रमण किया। अंत में लोगों ने लोहिया कला भवन में जाकर जनसभा की।
नगर विकास राज्य मंत्री प्रतिनिधि राजन साहू ने कहा कि हमें राजनीति में आने के लिए एकजुट होना होगा। मतभेद भुलाने होंगे, तभी हम राजनीति के क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पाएंगे। चुनाव नजदीक है इसीलिए संगठित हो जाएं, बहुत से दल आपके वोट लेने आएंगे, लेकिन वोट सोच-समझकर दें।
इस दौरान दीपिका गुप्ता, सांसद जगदंबिका पाल, जिलाध्यक्ष सपा लालजी गुप्ता, गोविंद माधव, एसपी अग्रवाल, रामकरन गुप्ता, उमेश साहू, सुरेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, राकेश साहू, रामदेव गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।