फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लापरवाही के आरोप में सफाई कर्मचारी निलंबित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार ने खुनियांव विकास खंड के ग्राम पंचायत गैसड़ा में तैनात सफाई कर्मचारी सुरजीत कुमार को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने ग्राम पंचायत गैसड़ा की जांच की। गांव में नालियों के सफाई के बारे में भी लोगों से पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। गांव की सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। 31 दिसंबर 2024 से 23 जनवरी 2025 तक उपस्थित रजिस्टर में एक भी दिन का हस्ताक्षर नहीं था। इस दौरान पूर्व में अवकाश भी स्वीकृत नहीं कराकर मनमानी ढंग से अनुपस्थित पाए गए। सहायक विकास के रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें