फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जंग लगे पोल टूट कर लटके, हादसे की आशंका

Fri, 22 Mar 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय के सरकारी आवास के पास जर्जर पोल कई दिनों से टूटकर लटके हुए हैं। इन पोलों पर बिजली के तार हैं। इतना ही नहीं पोल पर लगे स्ट्रीट लाइट के तार सड़क पर गिरे हुए हैं। इस कारण कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

अशोक मार्ग से जाने पर एसपी आवास के सामने के रास्ते पर यह पोल लटका हुआ है। इस रास्ते पर आगे काशीराम आवास है और यह रास्ता अन्य काॅलोनियों को भी जोड़ता है। अंधेरा होने के बाद स्ट्रीट लाइट के नहीं जलने और तारों के इधर फैले रहने के कारण लोगों को हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। जो जानते है वह इस रास्ते से गुजरते समय यहां से संभल कर निकलते हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों को इनको हटाने और ठीक करने की जिम्मेदारी उठाने वाली नगर्र पालिका ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली है।
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा है कि मेरे संज्ञान में है। एक संस्था को ठेका दिया गया है। वह शहर में कार्य कर रही है। जल्द ही टूटे पोल और तारों को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें