फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने शहर में किया पथ संचलन

विज्ञापन
संचलन में स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा करते पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एसपी अग्रवाल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने शहर में किया पथ संचलन
विज्ञापन

विजयदशमी की पूर्व संध्या पर आरएसएस ने किया आयोजन
सिद्धार्थनगर। विजय दशमी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय से पथ संचलन किया गया। निर्धारित गणवेश में वाद्य यंत्रों की धुन पर स्वयंसेवक चले तो मार्ग में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम स्थल पर गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक अजय ने कहा कि भारत को हजार वर्षों के संघर्ष के बाद स्वाधीनता मिली है। इस स्वतंत्रता का उद्देश्य चिर-पुरातन राष्ट्र को पुन: वैभवशाली बनाना है। पूरे भारतवर्ष को एक समाज के रूप में प्रतिष्ठित करना संघ की सोच है। संघ इसी के लिए नित्य साधना कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समाज, राष्ट्र और जन समूह को अपना इतिहास ठीक प्रकार से समझना चाहिए। जो समाज या राष्ट्र अपने इतिहास की गलतियों से सीख नहीं लेता, उसका अस्तित्व समाप्त हो जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने इतिहास की गलतियां दोबारा न हों, इसके लिए संघ की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथ संचलन सिद्धार्थ चौराहा, स्टेट बैंक, हाइडिल तिराहा होते हुए वन विभाग, नवीन सब्जी मंडी, सिंहेश्वरी मंदिर होते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुआ। जिला संचालक गोकुल गोयल, सह नगर संचालक मुरलीधर अग्रहरि, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, प्रांत बौद्धिक प्रमुख डॉ. अरविंद सिंह, जिला कार्यवाह शिवेंद्र सिंह, सह जिला कार्यवाह अविनाश जायसवाल, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, नगरपालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन एसपी अग्रवाल ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें