डुमरियागंज। आरएसएस के स्थापना शताब्दी वर्ष समारोह पर बुधवार को नगर में विभाग प्रचारक राजीव नयन के नेतृत्व में पथ संचलन किया गया। राजीव नयन ने कहा कि आरएसएस राष्ट्र निर्माण और देशसेवा के लिए संकल्पित है। पथ संचलन ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर मंदिर चौराहा, रोडवेज, थाना, रामलीला मैदान, तेली मोहल्ला, खीरा मंडी और बाहरी रोड होते हुए पुनः ब्लाक परिसर में समाप्त हुआ। मंदिर चौराहे पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सुरजीत, राजकिशोर उर्फ कृष्ण वाल्मीकि, दिनेश, डॉ. अरविंद सिंह, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, अवनीश, वेद प्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।