नगर के युवाओं ने रमजानुल मुबारक के अवसर पर श्याम नगर मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद में आपसी सद्भाव कायम करने के लिए रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। 14 रमजान को हुई इफ्तार पार्टी में मो. मुस्तफा खां, अब्दुल वकील, अकबर खां, रियाज अहमद, आतिफ अख्तर, आसिफ अख्तर, फारूक अहमद, नसीम अहमद, मो. अहमद, इनायत सिद्दिकी, सफीकुर्रहमान, हामिद मेकरानी, कयामुद्दीन बुल्ला राईनी, शोयब खां, शरीफ खां, राजा खान, अजीम, इसरार, इब्राहिम, फरहान खान, शकील खां आदि शामिल हुए।