सिद्धार्थनगर। एंटी रोमियो स्क्वाॅड की ओर से बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के तहत स्कूल, काॅलेज, भीड़-भाड़ वाले स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना सदर, जोगिया उदयपुर, बांसी के कस्बा बांसी, बांसी बस स्टैंड, सूपा राजा, रतनसेन, सनई चौराहा, तेतरी बाजार, जमुआर नाला, मधुबेनिया व स्कूल कॉलेज, कोचिंग सेंटर के पास चेकिंग की गई। संदिग्ध दिखने वालों का नाम और पता नोट किया। पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया। संवाद