सिद्धार्थनगर। चार माह से बकाया मानदेय के भुगतान के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में रोजगार सेवकों ने मनरेगा और निर्वाचन कार्यों का बहिष्कार किया। उनका कहना था कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार रोजगार सेवक रामप्रीत गुप्ता की सेवा समाप्ति के लिए किए गए ग्राम प्रधान के प्रस्ताव को शून्य करने, कुछ रोजगार सेवकों के चार माह से बकाया मानदेय का भुगतान करने व रामप्रीत गुप्ता के सितंबर माह से बकाया भुगतान की मांग के लिए रोजगार सेवक कार्य शुक्रवार को भी बहिष्कार पर रहे।
ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रभारी सदानंद यादव ने कहा कि जनपद के सभी विकास खंडों के रोजगार सेवक मनरेगा व निर्वाचन में बीएलओ के कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। यह मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। संवाद