सिद्धार्थनगर। कोतवाली लोटन क्षेत्र के बरवां गांव में 15 अगस्त को रोहित हत्याकांड को लेकर लोग मृतक के घर पहुंच रहे हैं। रोहित के बाद बाबा की मौत की खबर सुनकर डुमरियागंज सांसद जंगदबिका पाल शनिवार सुबह बरवां गांव पहुंचे। पिता ने 16 अगस्त को एसडीएम डॉ. ललित कुमार को दिए प्रार्थना पत्र का हवाला देते हुए सांसद से कहा कि उस प्रार्थना पत्र पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके संबंध में सांसद ने जिलाधिकारी से बात करके पीड़ित को एक आवास व कृषि भूमि पट्टा करने को कहा। एसओ लोटन चंदन कुमार से कहा कि इस हत्या में जो लोग भी संलिप्त है जांच कर छोड़ा न जाए। इस दौरान रामनिवास यादव, एसपी अग्रवाल, दृगनरायन सिंह, अरविंद मणि त्रिपाठी, मुरारी सिंह, सन्नी सिंह, बेचू निषाद आदि मौजूद रहे।