फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिवाली पर 24 घंटे मिलेगी रोडवेज सेवा

Thu, 24 Oct 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दिवाली पर घर जाने के लिए लोगों को रोडवेज बसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम ने प्रत्येक रूट पर बसों के फेरे दोगुने कर दिए हैं। चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। पंचोत्सव के चलते परिवहन निगम ने कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक की छुट्टी रद कर दी है। रोडवेज बस की सुविधा 24 घंटे मिलेगी।
विज्ञापन

दीपावली में घर आने वाले लोगों के लिए परिवहन निगम ने नई सौगात भेजी है। इससे 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक स्पेशल बस का संचालन होगा। जबकि परिवहन निगम 24 घंटे रोडवेज की सेवा भी देगी। सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली, कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या के रूट पर बसों का संचालन अधिक होगा। सबसे अधिक यात्री दिल्ली, लखनऊ व गोरखपुर की तरफ से आते है।
वर्तमान में सिद्धार्थनगर डिपो में 48 बसें हैं। इसमें से अधिकतर बसे बीएस 6 व बीएस 4 के मौजूद हैं। जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा भी नहीं होगी। स्थानीय रूटों की बात करें तो डुमरियागंज, कपिलवस्तु, सिंगारजोत, बढ़नी, बांसी आदि मार्गों के लिए करीब 10 बसें अतिरिक्त फेरों के साथ संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें