बांसी क्षेत्र के बांसी धानी मार्ग पर सिसहनिया गांव के पास क्षतिग्रस्त पुलिया होने के कारण हादसे ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जर्जर पुलिया से हादसे की आशंका
- बांसी क्षेत्र के सिसहनिया-मटियरिया मार्ग का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। बांसी तहसील क्षेत्र के सिसहनिया-मटियरिया संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। पुलिया का निर्माण तकरीबन तीन दशक पहले हुआ था। इस मार्ग से बड़े वाहनों का भी आवागमन होता है।
जर्जर पुलिया की रेलिंग भी लंबे समय से टूटी हुई है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र के ऋषि सिंह, मनोज सिंह, विकास उपाध्याय, अनमोल, राजू सिंह, रतन ने नए पुलिया के निर्माण की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई केके राय ने बताया कि जर्जर पुलिया के बारे में जानकारी नहीं है। जांच कराकर पुलिया को दुरुस्त कराया जाएगा।