फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की गति धीमी, लोग परेशान

विज्ञापन
शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर उड़ रहे धूल से परेशान लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सड़क निर्माण की गति धीमी, लोग परेशान
विज्ञापन

- 45.20 करोड़ की लागत से बन रहा शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग
- दो जनपद को जोड़ने वाली सड़क कई साल से बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। क्षेत्र में निर्माणाधीन शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग से उड़ती धूल राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। इससे हादसे की भी आशंका बनी हुई है।
शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग 22 किमी लंबा है। यह सड़क सिद्धार्थनगर और बलरामपुर को जोड़ती है। दिसंबर 2021 में सड़क निर्माण के लिए शासन स्तर से प्रस्ताव पास हुआ। निर्माण पर कुल 45.20 करोड़ रुपये खर्च होना है। इसमें आबादी वाले चौराहे व गांव में आरसीसी बनाना है। फरवरी में निर्माण कार्य आरंभ किया गया, लेकिन अब तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है। अभी सड़क की पटरी पर मिट्टी का कार्य तथा सड़क की चौड़ीकरण के लिए साइड में गिट्टी भरा जा रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार की मनमानी व धीमी गति से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के ओमप्रकाश तिवारी, हिमांशु मिश्र, देवेंद्र पांडेय, दयाराम, विजय कुमार, रमेशचंद्र मिश्र, विनोद कुमार आदि ने बताया कि ठेकेदार की मनमानी और कार्य की प्रगति धीमी होने की वजह से दिक्कतें हो रही है। अगर बारिश हो गई तो इस मार्ग पर चलने वाले लोगों की मुसीबत और बढ़ जाएगी। लोगों ने विभाग के जिम्मेदारों से इस मार्ग पर पानी डलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग के निरीक्षण में कुछ कमियां मिली थीं, जिसके लिए निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण पूरा करा दिया जाएगा।
- संजय श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें