फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियवां-बगाहवा मार्ग पर जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हथियवां से बगाहवा जाने वाले मार्ग पर जलभराव होने से राहगीरों को हो रही परे? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
हथियवां-बगाहवा मार्ग पर जलभराव से परेशानी
विज्ञापन

- सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से हथियवां-बगाहवा मार्ग पर जलभराव हो गया है। गड्ढों में पानी भर जाने से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
क्षेत्र के गोविंद, इरफान, छोटन, जगाई, पप्पू, सलामुल्लाह, नईम, कमाल अहमद आदि का कहना है कि सड़क पर पानी भर जाने से राह चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने प्रशासन से सड़क मरम्मत के साथ जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम विकास कश्यप ने बताया कि सड़क जर्जर और जलभराव का शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर संबंधित विभाग को सड़क की मरम्मत के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें