फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, बांध के लिए धन आवंटित

Thu, 01 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिगिनिहवा से चेतिया होते हुए होरिलापुर मार्ग हो गया है जर्जर। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील क्षेत्र के जिगनिहवां से चेतिया होते हुए होरिलापुर तक जाने वाले मार्ग की स्वीकृति शासन से हो गई है। वहीं, डुमरियागंज क्षेत्र में शाहपुर- भोजपुर बांध में स्थित गैप भरने के लिए सिंचाई विभाग से 10 करोड़ रुपये आवंटित हुआ है। यह सांसद जगदंबिका पाल ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग की मरम्मत व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से लोक निर्माण विभाग को स्थानांतरित करने के लिए सितंबर 2022 में ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया था। इस मार्ग की लंबाई 11 किमी है। यह मार्ग छह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनवाई गई थी। अब यह जर्जर सड़क लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हो गई है। इस सड़क के निर्माण किए जाने सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया है। सड़क खराब होने से करीब छह वर्ष से परेशान लोगों में राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें