फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत

Tue, 20 Aug 2024 05:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के परसोहिया गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ढेबरुआ-ढेकहरी मार्ग स्थित परसोहिया गांव के पास सोमवार को बाइक ने रिक्शा वाले को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग रिक्शा चालक की जान चली गई। हालांकि दोनों पक्ष ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ढेबरुआ-ढेकहरी मार्ग पर परसोहिया गांव के पास बाइक की ठोकर से परसोहिया गांव के रिक्शा चालक अजीउल्लाह (62) पुत्र कलामत गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें पीएचसी बढ़नी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह करते हुए लाश का पीएम करवाने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। ढेबरुआ एसओ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें