फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुण्यतिथि पर याद किए गए क्रांतिवीर चंद्रशेखर आजाद

Sat, 28 Feb 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कसया नगर गोला बाजार तिराहा स्थित चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष पूण्यति​थि पर कैंडल जलाते - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कसया। आजादी के महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर नगर के गोला बाजार के पुरानी फाजिलनगर मार्ग स्थित आजाद चौक पर स्थापित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर भाजपा के नगर मंडल उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अमर शहीद चंद्रशेखर के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान नगर मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद देश की आजादी के लिए अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं की। उन्होंने अंग्रेजों से हार नहीं मानी और आमने-सामने उनसे लड़ते हुए अंग्रेजों की गोली खाने के बजाय अंतिम बची अपनी ही रिवाल्वर की गोली अपने माथे मारकर अमर शहीद हो गए। इस मौके पर पूर्व सभासद विजय कुमार सिंह, असगर अली, रणविजय सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें