शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बगहवा गांव में अतिक्रमण व कब्जा भूमि को हटाने के लिए तहसीलदार अजय कुमार के साथ गई राजस्व टीम व एसएसबी जवानों को लौटना पड़ा। नोटिस पुनः देकर टीम चली आई। बुधवार देर शाम को बगहवा गांव में तहसीलदार व एसएसबी जवानों की टीम जेसीबी लेकर पहुंच गयी। पीड़ित परिवार ने राजस्व टीम से कब्जा हटाने के लिए समय मांगा। जेसीबी को देखकर ठंड में पीड़ित परिवार घबरा गया और तहसीलदार अजय कुमार मोहलत मांगते हुए कहा कि जल्द ही हम कब्जा हटा लेंगे। राजस्व टीम एक बार पुन: आरोपी को नोटिस देकर वापस चली आई। संवाद