फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवशेष धनराशि संबंधित विभाग को करें वापस : सीडीओ

Tue, 13 Aug 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बांसी ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्थापना पटल, लेखा पटल, महात्मा गांधी नरेगा सेल का अवलोकन किया। लेखा पटल पर ग्रांट रजिस्टर के अवलोकन में पाया गया कि अधिकांश योजनाओं की धनराशि विकास खंडस्तर पर अवशेष पड़ी है, जिसके नियमानुसार संबंधित विभाग को वापस करने के निर्देश दिए गए। मनेरगा सेल में ग्राम पंचायत कदमहवा में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की पत्रावली का अवलोकन किया गया। खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मनरेगा के तहत निर्धारित 8.4.9 के मानक एवं सभी पत्रावली में आवश्यक चेक लिस्ट के अनुसार अभिलेख संरक्षित किया जाए। इस दौरान बीडीओ कार्तिकेय मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें