अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की मुख्य परीक्षा 2019 की छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षा और स्क्रूटनी व चुनौती मूल्यांकन का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्य परीक्षा 2019 की छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षा और स्क्रूटनी व चुनौती मूल्यांकन के उत्तीर्ण एवं संशोधित परिणाम के अभ्यर्थी अपना मूल अंकपत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा अनुभाग में जमाकर संशोधित अंक पत्र जल्द से जल्द प्राप्त कर लें।