फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गौतम बुद्ध और बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Sun, 07 May 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर इटवा के भिलौरी भिलौरा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग। संवाद
विज्ञापन
इटवा। क्षेत्र के भिलौरी भिलौरा गांव में शुक्रवार रात बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षु बुद्ध प्रिय ने उपस्थित लोग को त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण कराया तो वहीं आंबेडकर जन जागरण मंच इंद्री ग्रांट के कलाकारों ने आडंबर एवं ढोंग पाखंड संबंधी झलकियां दिखाकर लोगों को जागरूक किया। मिशन गायिका माया बौद्ध और जगत के गीतों पर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे।
केदारनाथ आजाद ने कहा कि गौतम बुद्ध पूरी दुनिया में पूजनीय है। क्योंकि बुद्ध ने मानव कल्याण के लिए अहिंसा व मध्यम मार्ग को सर्वोत्तम बताया। विशिष्ट अतिथि राम आशीष वरुण ने बताया कि पूरी दुनिया में भारत की पहचान बुद्ध एवं उनके कल्याणकारी धम्म से ही है। भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष राममिलन गौतम ने कहा कि बौद्ध धर्म से प्रभावित होकर महान सम्राट अशोक ने बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और बुद्ध धम्म के प्रचार प्रसार के लिए चौरासी हजार बुद्ध बिहार का निर्माण कराया।
विज्ञापन

शिक्षक हरिश्चंद्र ने कहा कि भारत में खत्म हो चुके बौद्ध धर्म को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 14 अक्तूबर 1956 को नागपुर में दीक्षा लेकर पुनर्जीवित किया। इस दौरान गोविंद मौर्य, जयकिशोर, प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र प्रताप सिंह, साहेबदीन मौर्य, डॉ. जेपी बौद्ध, रमेशचंद्र, चंद्रभूषण आर्य, राम अवतार, सीताराम, मनीराम गौतम, रामशंकर, प्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें