फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन दिनों में 14 लोगों के जली रिहायशी झोपड़ी

Fri, 03 May 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मकान और समान जलने से खाने के पड़े लाले
राहत सामग्री नहीं मिलने से परेशान है लोग
प्रशासन की लापरवाही से भूखे सो रहे अग्नि पीड़ित परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में पिछले तीन दिनों में आग लगने की घटनाओं में कई लोगों के मकान और समान भी जल कर राख हो गए। सब कुछ गंवाने के बाद लोगों के घर में खाने के लाले पड़ गए हैं। लेकिन प्रशासन के तरफ से मिलने वाली राहत सामग्री उनके घरों तक नहीं पहुंच रही है। इससे अग्नि पीड़ितों के परिवार को भूखा ही सोना पड़ रहा है, लेकिन इनका दुख सुनने के लिए कोई नहीं है।
बीते तीन दिनों के अंदर ही बांसी तहसील व डुमरियागंज तहसील के दो गांव में लगे भीषण आग में 16 रिहायशी मकान जलकर राख हो गए, अग्नि की लपटे तेज होने से लोगों ने घर में रखे समान को भी नहीं बचा पाया, जिससे लोगों का आवास के साथ भोजन भी ईश्वर ने छीन लिया। ऐसे में प्रशासन के तरफ से ऐसे परिवार को राहत सामग्री लोगों में बाटा जा रहा है, लेकिन डुमरियागंज थाना क्षेत्र के फत्तेपूर गांव के लोगों को राहत सामग्री नहीं मिलने से यह हवा-हवाई साबित हो रहा है।
विज्ञापन


फत्तेपुर में लगी आग में जल गए थे कई मकान
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में मंगलवार को आग लगने से एक दर्जन से अधिक लोग बेघर हो गए थे, इन अग्नि पीड़ितों के परिजनों को खाने के लाले पड़ गये है, जिन्हें अभी तक कोई सहायता नही मिल सकी है। आग लगने से घर व उसमें रखा राशन बिस्तर, चारपाई, साइकिल, पंपिंग सेट, पशुओं का भूसा सहित अन्य घरेलू सामान जल कर राख हो गया था। लेखपाल ने मौके का निरीक्षण भी किया था। गांव के जोखई, घिराऊ, अलगू, रामू, पृथीपाल, राम संवारे, मन्ना देवी ने बताया कि आग लगने से घर में रखा सारा समान जल कर राख हो गया, लेकिन अभी तक कोई सहायता उपलब्ध नही कराई गई है। किसी तरह से गांव व रिश्तेदारों के सहयोग से दो जून की रोटी नसीब हो रही है।

बांसी तहसील क्षेत्र के गौहनिया में सेामवार को आग लगने से दो लोगों का रिहायशी छप्पर व उसमें रखे समान भी जल कर राख हो गया। जबकि दोनों परिवार की दैनीय स्थिति खराब है, इसमें से एक व्यक्ति जन्म से विकलांग है व दूसरी महिला पिछले 20 वर्षों से विधवा है। ऐसे में इन लोगों के घर खाने के लाले पड़ गए, वही शासन से राहत सामग्री नहीं मिलने से लोगों को ग्रामीणों की मद्द से घर का भोजन चल रहा है। लेकिन प्रशासन के लोगों की लापरवाही से लोगों को समस्या भी हो रही है, घर में व्यवस्था नहीं होने से लोगों के बच्चे भूख लगने पर रोते भी है।

मंगलवार को लगी आग में मकान सहित उसमें रखा पूरा सामान जल कर राख हो गया। शासन से मिलने वाली राहत सामग्री भी नहीं मिल पाई है, ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-जोखई, फत्तेपुर

राहत सामग्री मिलने से थोड़ी मद्द मिलती, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन से मिलने वाली राहत सामग्री अभी तक नहीं मिल पाई है, ग्रामीण व रिश्तेदार के भरोसे भोजन मिल रहा है।
विज्ञापन

-रामू, फत्तेपुर

सर्वे करवाकर सहायता राशि के लिए सभी का नाम भेज दिया गया है। लोगों में राहत सामग्री भी बाटी जा रही है, जिन लोगों को राहत सामग्री नहीं मिली होगी, उन्हें तत्काल राहत सामग्री भेज दी जाएगी।
-डॉ. संजीव दीक्षित, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें