फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी जली

Thu, 29 Feb 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत के रामनगर वार्ड में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान राख हो गया।
विज्ञापन


वार्ड निवासी मन्नान अली मंगलवार देर शाम को किसी के काम के चलते पड़ोसी के यहां गए थे। इसी बीच उनकी झोपड़ी में आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद पहुंचे लोगों ने झोपड़ी में बंधे मवेशियों को किसी तरह से बाहर निकाल लिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंचे चेयरमैन अजय गुप्ता व सभासद हर्षित श्रीवास्तव ने घटना की सूचना तहसील के अधिकारियों को देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें