फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनेगा गणतंत्र दिवस 20-34-59

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर को रंगोली सजाती युवती। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनेगा गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

7:30 बजे निकलेगी प्रभात फेरी, 8:30 बजे सभी कार्यालयों पर होगा ध्वजारोहण
पुलिस लाइन में परेड के बाद विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। महात्मा बुद्ध की कर्मस्थली में मंगलवार को गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास से मनाए जाने की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
गणतंत्र दिवस का शुभारंभ स्कूलों के बच्चों की ओर से सुबह सवा सात बजे प्रभात रैली निकाले जाने के साथ होगा। इसके बाद साढ़े आठ बजे सभी सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराया जाएगा और राष्ट्रगान के साथ संविधान में लिखे संकल्पों को दोहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस के उद्देश्यों पर भी चर्चा होगी। सुबह नौ बजे पुलिस लाइन में परेड का आयोजन होगा। इसके बाद स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सुबह दस बजे सभी विद्यालयों में तिरंगा फहराया जाएगा। इस अवसर पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिनमें राष्ट्रगान और समूह गान शामिल हों। विद्यार्थियों को संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास एवं देशभक्तों के प्रेरक प्रसंग बताए जाएंगे। डीएम ने इन कार्यक्रमों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। इन कार्यक्रमों के साथ ही सुबह दस बजे साइकिल रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा। सुबह साढ़े ग्यारह बजे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में पर्यावरण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। दोपहर बाद ढाई बजे एनसीसी स्काउट एवं गाइड के साथ पीआरडी जवान, होमगार्ड्स का सम्मिलित रूट मार्च निकाला जाएगा। इसमें लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने वाले नारे और स्लोगन भी होंगे। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, इन सभी को मंगलवार को समय पर उपस्थित होने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें