सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील के पट्टा बाबू का पैसा मांगने वाले वायरल वीडियो की जांच रिपोर्ट शोहरतगढ़ एसडीएम ने उच्चधिकारियों सहित भूलेख विभाग को भेज दिया है। एसडीएम ने रिपोर्ट में पट्टा बाबू का वायरल वीडियो में एक बार पैसा लेते हुए और एक बार तालाब के पट्टा स्वीकृति के लिए किसान से रिश्वत की मांग करते हुए वायरल वीडियो में ऑॅडियो का हवाला देते हुए रिपोर्ट भेजी है।
एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि पट्टा बाबू के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों सहित भूलेख विभाग को रिपोर्ट भेजी गई। पट्टा बाबू का एक वीडियो लगभग 13 जून को पैसा लेते हुए वायरल हुई थी। जिस पर निवर्तमान एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने रिपोर्ट भेजी थी, लेकिन उस वायरल वीडियो में कोई कार्रवाई नही हुई थी। बीते बृहस्पतिवार के वायरल वीडियो के ऑॅडियो में पट्टा बाबू के बातचीत में किसान से तालाब की स्वीकृति के लिए मोटी रकम की मांग कर रहे है। जिसकी जांच कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के संबंध में जो निर्देश होगा उसी अनुसार पट्टा बाबू के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।