सिद्धार्थनगर। खुनियाव ब्लॉक में शनिवार को दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 16 हो गई है। हालांकि, इनमें किसी की तबीयत गंभीर नहीं है।
महामारी रोग विशेषज्ञ समीर कुमार सिंह ने बताया कि जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके घर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है। कोरोना संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शनिवार को 316 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई, जबकि 220 लोगों की रिपोर्ट रविवार को प्राप्त होगी।