सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार को पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित हुए सभी लोगों के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की है। उनकी जांच कराई जा रही है, ताकि कोरोना संक्रमण की चेन टूटती रहे।
जिले में दस लोग कोरोना पॉजिटिव है। गनीमत है कि इनमें किसी की तबीयत गंभीर नहीं है। खेसरहा व उसका में दो एवं मिठवल में एक लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में शनिवार को 512 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है, जबकि रविवार को 414 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त होगी। महामारी रोग विशेषज्ञ समीर कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित सभी दस लोगों में किसी की स्थिति गंभीर नहीं है। संवाद