फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नगर के लोगों की समस्याएं दूर करे, ऐसा हो अध्यक्ष

Sat, 06 May 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। नगर निकायों में चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। ऐसे में मौका मिलते ही लोग चुनावी चर्चा में मशगूल हो जाते हैं। लोगों का कहना है ऐसा व्यक्ति अध्यक्ष बने जो लोकप्रिय के साथ मृदुभाषी हो। साथ ही नगर के लोगों की समस्याओं को दूर कर सके। शनिवार को नगर पंचायत भारतभारी के तीन युवा वर्ग के लोगों ने अपना-अपना पक्ष रखते हुए बताया कि नगर अध्यक्ष कैसा होना चाहिए।
विज्ञापन

बोले मतदाता
नगर के वार्ड नंबर सात भरत नगर निवासी जीत कुमार ने कहा कि नगर पंचायत भारतभारी का अध्यक्ष ऐसा हो जो नगर की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, स्वच्छ पेयजल, गड्ढामुक्त सड़कें, नगर पंचायत में जगह-जगह पर सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था एवं बेहतरीन सीवेज सिस्टम जैसी सुविधाओं को दुरुस्त रखे। जिससे नगर का चतुर्दिक विकास हो और नगर पंचायत बिस्कोहर जिले में आदर्श नगर पंचायत के रूप में स्थापित हो।

वार्ड नंबर 14 गुरु गोरक्षनाथ नगर निवासी रिंकू यादव ने कहा कि सड़कें देश की प्रगति का दर्पण होती है। नगर पंचायत बिस्कोहर में सड़कें पूरी तरह से ध्वस्त हैं। जिनको सुधार करने में बहुत सी चुनौतियों का सामना करना होगा। हमारा जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो अच्छी और मजबूत सड़कों के निर्माण को अपनी प्राथमिकता में स्थान दे और इनमें आने वाली चुनौतियों का सकारात्मक रूप से सामना करे और साथ ही साथ एक स्वच्छ बिस्कोहर की स्थापना करें।
विज्ञापन


वार्ड नंबर छह मांडवी नगर निवासी पंकज पांडेय ने कहा कि शहर की प्रमुख समस्याएं सफाई और जल व्यवस्था की रहती हैं। ये दोनों दुरुस्त होंगी तो लोग स्वस्थ और संतुष्ट रहेंगे। अध्यक्ष ऐसे हो जो इन व्यवस्थाओं को पूरा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें