फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली से गुलजार होंगे धार्मिक स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाली से गुलजार होंगे धार्मिक स्थल
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान को लेकर विधायक की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। 15 जुलाई को प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले पौधरोपण अभियान की सफलता के लिए सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों के साथ विधायक ने बैठक की। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश दिया। विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने वन क्षेत्राधिकारी शिवकर सिंह के साथ वृहद पौधरोपण अभियान के लिए बैठक किया। कहा कि ऐतिहासिक धार्मिक स्थल भारतभारी सागर के पास मां मांडवी उपवन का निर्माण, डुमरियागंज पुरानी तहसील में पार्क व उपवन निर्माण, शाहपुर पंचमुखी मंदिर प्रांगण में, देईपार महेश्वरनाथ पोखरा पर, डुमरियागंज राप्ती नदी तट पर मंगल भवन के पास, बढ़नी चाफा नगर पंचायत में मेही पोखरा पर तथा मरवटिया, महतिनिया, भैसाहिया, पेड़ारा गौशाला में पौधरोपण कार्य वृहद स्तर पर कराया जाए। एसडीएम त्रिभुवन कुमार, अधिशासी अधिकारी शिवकुमार, समाजसेवी रमेश लाल श्रीवास्तव, अशोक अग्रहरि, रमेश सोनी, शैलेश सिंह, राजीव अग्रहरि, उदयपाल वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें