फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रार्थना सभा में कराया जा रहा था धर्मांतरण, हियुवा ने रोका

Mon, 30 Oct 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
एसडीएम बांसी को ज्ञापन सौंपते हियुवा के पदाधिकारी। स्त्रोत्र सदस्यएसडीएम बांसी को ज्ञापन सौंपते
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

हियुवा कार्यकर्ता ने एसडीएम बांसी को सौंपा पत्र, विद्यालय सील करते हुए कार्रवाई की मांग की

बांसी कोतवाली क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित कैथोलिक मिशनरी इंग्लिश मीडियम स्कूल का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के छितौना गांव स्थित कैथोलिक मिशनरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार को प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिर्वतन कराने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंचकर हियुवा के पदाधिकारियों विरोध दर्ज कराया तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

क्षेत्र के छितौना गांव में ईसाई मिशनरियों की ओर से इंग्लिश मीडियम स्कूल चलाया जा रहा है। रविवार को चंगाई प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठनों के लोगों ने छितौना स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल पर पहुंचकर जोरदार विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व पदाधिकारी अजय वर्मा ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से ईसाई मिशनरियां पादरियों द्वारा हिंदू समाज के गरीब तबकों के लोगों को धन का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। वहां काफी संख्या में उपस्थित महिला, पुरुष, बच्चों को बाइबिल पढ़वाई जा रही थी। इसकी सूचना हम लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दी।
सूचना के बाद एसडीएम कुणाल व कोतवाल अनुज सिंह बांसी टीम के साथ स्कूल में पहुंचे। अजय वर्मा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बांसी ही नहीं, पूरे जनपद में बहुत तेजी से ईसाई मिशनरियों द्वारा गरीब दलित हिंदुओं का धर्मांतरण कराया जा रहा है। कैथोलिक विद्यालयों में शिक्षा की आड़ में चंगाई प्रार्थना सभा कर हिंदू विरोधी अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन को पूर्व में भी जानकारी देकर करवाई की मांग हम लोगों द्वारा की गई। लेकिन कोई करवाई नहीं हुई। यदि प्रशासन विद्यालय को सील कर पादरियों पर कार्रवाई नहीं करता है तो सभी हिंदू संगठनों के लोग आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के यशवंत कुमार, आदर्श, ओमजी, शनि कुमार, शुभम, अभिषेक कुमार, राजन यादव, शंभू कश्यप, संजय शर्मा, अंगद वर्मा, विभू श्रीवास्तव, किशन अग्रहरि, प्रमोद कुमार हिंदू आदि मौजूद रहे।



मुख्यालय पर हुआ था बवाल

लगभग तीन माह पहले सदर थाना क्षेत्र के परसा शाह आलम गांव में ईसाई मिशनरियों की ओर से प्रार्थना सभा केे माध्यम से धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया था। इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद सहित कई हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रार्थना सभा को रोकवाया था। इस दौरान बवाल भी हुआ था। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


कोट

स्कूल में प्रार्थना सभा के जरिए धर्मांतरण कराने की शिकायत पर मौके पर गए थे। यहां बिना परमिशन के प्रार्थना सभा करते हुए पाए जाने पर रोकवा दिया गया है। शिकायत की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-कुणाल, एसडीएम बांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें