फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लिफ्ट चलने मरीजों और तीमारदारों को राहत

Sat, 10 Feb 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रसूताओं और उनके साथ आए परिजनों को नहीं चढ़नी पड़ रही सीढि़यां

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के माधव प्रसाद त्रिपाडी मेडिकल कालेज में लिफ्ट चलने से मरीजों को बहुत राहत हो रही है। तीसरे मंजिल पर स्थित महिला वार्ड तक जाने में प्रसूताओं और उनके साथ आए परिजनों को सीढि़यां नहीं चढ़नी पड़ रही हैं।
शुक्रवार को आए मरीजों ने बताया कि लिफ्ट नहीं चलने से तीसरे तल पर जाने के लिए सीढि़यों से चढ़कर जाना पहाड़ चढ़ना जैसे लग रहा था। प्रसूताओं को उनके परिजन दोनों तरफ से कंधे से पकड़कर धीरे धीरे चढ़ा रहे थे। इस दौरान प्रसूताओं को असहनीय दर्द हो रहा था। वह सीढि़यां नहीं चढ़ पा रहीं थी। लेकिन आज लिफ्ट चलने के बाद भर्ती होने आईं प्रसूताओं को उतनी दिक्कत नहीं हुई। महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं के परिजनों को भी समय समय पर सामान और खाने के लिए नीचे जाना पड़ रहा था। उन्हें भी राहत मिल रहा है। लिफ्ट चलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी मरीज के साथ आए के शहर के हिमांशु ने बताया कि सीढि़यां चढ़ने से हम थक जाते थे। पैर दर्द करने लगता है। लिफ्ट चलने के बाद अब आराम हो गया है। वहीं बांसी से मरीज के साथ आए चंद्रिका ने कहा कि उन्हें अब बार बार सीढि़यां नहीं चढ़नी पड़ रही है। लिफ्ट चलने से बहुत राहत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें