डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित गांव की संख्या 76 हो गई है। जिसमें से 44 ग्राम रविवार तक मैरुंड घोषित कर दिए गए है। तहसील प्रशासन की ओर से नावें, मोटर बोट लंच पैकेट राशन किट त्रिपाल आदि की व्यवस्था नियमित तौर पर कार्रवाई जा रही है। डुमरियागज तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल ने प्रेस विज्ञिपत में बताया कि रविवार को क्षेत्र के बाढ़ पीडि़त परिवारो में 2800 लंच पैकेट का वितरण किया गया। इसी तरह 270 राशन किट का वितरण ग्राम परसोहिया सदानंद में तहसीलदार डुमरियागंज डॉ. संतराज सिंह बघेल द्वारा किया गया। संवाद