फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सभी संस्थानों में कार्य करने वाले श्रमिकों का पंजीयन जरूरी

Tue, 11 Jul 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा के लिए कार्यदायी संस्थाओं, दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, संस्थाओं एवं कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों का पंजीयन कराना जरूरी है। श्रमिकों का पंजीयन कराने के लिए पैंफलेट के माध्यम से जागरूक करने का अभियान चलाया जाए। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला श्रम बंधु की बैठक में कहीं। उन्होंने मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना, कन्या विवाह सहायता योजना एवं संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना की समीक्षा की तथा लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डाॅ. वीके अग्रवाल, सहायक श्रम आयुक्त सुमन सिंह, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड आरके नेहरा, सहायक अभियंता जल निगम महेश कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें