फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कक्षा पांच की मान्यता...हाईस्कूल की कक्षाएं हो रही संचालित

Sun, 14 Apr 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

बीईओ की जांच में हुआ मामले का खुलासा

भनवापुर में प्राइवेट स्कूलों का किया निरीक्षण, स्कूल बंद करने का थमाया नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर शनिवार को निजी विद्यालयों की मान्यता की हकीकत जाने के लिए मलिक जूनियर हाईस्कूल मन्नीजोत पहुंचे। जहां में विद्यालय की मान्यता कक्षा पांचवीं तक है। जबकि हाईस्कूल तक संचालित होना पाया गया। बीईओ ने विद्यालय संचालक को नोटिस जारी करके तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है। एक साल पहले भी विद्यालय को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया था। ना तो जवाब दिया गया और न ही संचालन बंद किया गया।

भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में प्राइवेट स्कूलों की बाढ़ सी आई हुई है। जिसमें कुछ बिना मान्यता तो कुछ स्कूलों के संचालक अपनी मनमानी से कक्षा पांच की मान्यता पर हाईस्कूल की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। मान्यता व गैर मान्यता प्राप्त संचालित निजी स्कूलों के संचालकों को जांच के बाद पिछले शिक्षा सत्र के जुलाई में बीईओ भनवापुर ने नोटिस जारी कर विद्यालयों को बंद करने के निर्देश दिए थे। बीईओ की ओर से नोटिस देने के बाद भी आजतक स्कूल संचालकों ने न तो स्कूल बंद किया और न ही स्पष्टीकरण दिया।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र मन्नीजोत स्थित मलिक जूनियर हाईस्कूल का बीईओ बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मानक विहीन, दुकान बने कमरों में स्कूल संचालित किया जा रहा था। जहां हवा, अग्निसमन सिलिंडर आदि नहीं पाया गया। मलिक जूनियर हाईस्कूल की मान्यता कक्षा पांच तक का है, पर कक्षा दस तक के बच्चे पढ़ते मिले। इतना ही नहीं शिक्षा सत्र आरंभ होने के बाद वार्षिक परीक्षा कराई जा रही थी। बीईओ ने स्कूल में तैनात शिक्षकों का शैक्षिक योग्यता की जांच की। जिसमें स्नातक में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं बच्चों को पढ़ा रहे थे। बीईओ बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र ने बताया कि पिछले शिक्षा सत्र जुलाई 2023 में संचालकों को नोटिस जारी कर स्कूल बंद कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। मगर संचालकों के मनमानी से न तो स्कूल बंद किया गया और न ही जवाब दिया गया। मान्यता समाप्त करने के लिए रिपोर्ट बीएसए को आगे की कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। किसी भी हालत में गैर मान्यता प्राप्त मानक विहीन स्कूलों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


-

जुलाई में नोटिस, आज तक कार्रवाई नहीं

सूत्रों की माने तो बिना मान्यता के संचालित होने वाले निजी विद्यालयों में कहीं न कहीं तगड़ी गठजोड़ है, जिसकी वजह से उन्हें कोई डगा नहीं पा रहा है। किसी प्रकार की कार्रवाई का भी भय नहीं है। शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों के मुताबिक जुलाई माह में कई विद्यालय जांच में बिना मान्यता के संचालित मिले थे। नोटिस जारी किया गया था। उनकी ओर से कोई जवाब भी नहीं दिया गया। एक साल पूरा होने को है, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, वह संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें