फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पछुआ हवा से कोहरे में आई कमी, बदला मौसम

Sun, 26 Nov 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में छाया कोहरा। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नवंबर बीतने को है, ऐसे में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। शनिवार सुबह कोहरा को काफी समय तक नहीं रहा है, लेकिन पछुआ हवा के चलने से लोगों ने ठंड अधिक महसूस की। सुबह लोग गर्म पर कपड़े पहनकर निकलते हुए देखे गए। नगर स्थित उद्यान पार्क में भी लोगों की संख्या कम दिखी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अन्य दिनों की तुलना में शनिवार सुबह कोहरे में कमी देखी गई। लेकिन अन्य दिनों की तुलना में रात में चली पछुआ हवा के कारण गलन जैसी ठंड महसूस हुई। इसलिए जो लोग गर्म कपड़े नहीं पहनते थे वह भी गर्म पकड़े पहनकर बाहर निकलते हुए दिखे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में वृद्धि होने के साथ ही ठंड का असर कम हुआ। नगर के उद्याग पार्क में अन्य दिनों की तुलना में घूमने वाले कम दिखे। वहीं, पुलिस लाइन, जिला स्टेडियम और कलक्ट्रेट के हाईवे पर भी मार्निंगवॉक करने वालों की संख्या कम दिखी। नियमित घूमने वाले राजाराम, खिलाड़ी राजेश ने बताया कि ठंड में अधिक चलने दिक्कत होती है। दौड़ लगाने पर सांस फूलने लगता है। अब समय में बदलाव करना पड़ेगा। मौसम का यही हाल लगभग जिले सभी हिस्सों में देखने को मिला।

-

मौसम में लगातार नरमी आएगी। हवा के कारण दो दिन और आसमान साफ रहेगा। तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। लेकिन इसके बाद फिर कोहरे की रफ्तार बढ़ेगी, जिसके आगे बढ़ते रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अतुल कुमार सिंह,मौसम वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें