भनवापुर। ग्राम सेमरा बनकसिया में बिजली विभाग की ओर से ओटीएस योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के 40 उपभोक्ताओं का कनेक्शन को काटा गया और 92 हजार रुपये की वसूली की गई। अवर अभियंता अमरजीत की अगुवाई में आयोजित शिविर में 32 ओटीएस के साथ 14 लोगों के फाइनल बकाए का भुगतान कराया गया। इस दौरान अर्जुन मिश्र, विजय शंकर, गोरखनाथ पांडेय, राम भवन,अनुपम श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे। संवाद