शहर के एक होटल में सैंपल लेते खाद सुरक्षा अधिकारी।शहर के एक होटल में सैंपल लेते खाद सुरक्षा अधि
सिद्धार्थनगर। शहर के दिल्ली चाट कार्नर में लिए गए हल्दी का नमूना फेल हुआ है। कारोबारी के आवेदन पर हल्दी के नमूने की दूसरी बार हुई जांच में भी रिपोर्ट में मानक के तत्व नहीं मिले हैं। इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके वर्मा ने बताया कि दिल्ली चाट कॉर्नर नौगढ़ से हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया था, जो कि राजकीय लैब की जांच में फेल पाया गया था। रेस्टोरेंट मालिक अब्दुल मन्नान ने जांच रिपोर्ट को चुनौती दी तो सेंट्रल फूड लेबोरेट्री गाजियाबाद से हल्दी सैंपल की दोबारा जांच कराई गई, वहां से भी फेल हो गया।
पनीर और छेना रसगुल्ला का लिया सैंपल
बढ़नी। सहायक आयुक्त खाद्य-दाे जीके दूबे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को दो दुकानों में पनीर और रसगुल्ला का सैंपल लिया। बढ़नी बाजार स्थित माखन भोग डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया,जबकि मौर्या स्वीट्स एवं जलपान गृह से छेना रसगुल्ला का एक नमूना लिया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके वर्मा व आरएन वर्मा शामिल रहे।