फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में डीजल का दाम चार रुपये लीटर घटा

Thu, 02 Nov 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने डीजल की कीमत में चार रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। निगम के प्रवक्ता मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की ओर से नई कीमत आने के बाद डीजल की कीमत में कमी की गई है। घटी हुई कीमत बुधवार रात एक बजे से लागू होगी।
विज्ञापन

निगम प्रबंधन समिति के निर्णय के अनुसार, स्वचालित मूल्य समायोजन प्रक्रिया को बनाए रखते हुए डीजल की कीमत कम की गई है। अब काठमांडू घाटी में डीजल की उपभोक्ता कीमत 164 रुपये प्रति लीटर तय की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें