रतनसेन पीजी कॉलेज को मिला इनाम
बांसी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद ने रतनसेन पीजी कॉलेज बांसी को डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैंपियन अवार्ड दिया है। पुरस्कार स्वरूप पांच हजार रुपये भी प्राप्त हुए हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. डब्लूजी परसाना कुमार ने यह अवार्ड प्रदान किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय की प्रबंधक रानी वसुंधरा कुमारी के कुशल प्रबंधन का ही परिणाम है कि भारत सरकार की तरफ से यह अवार्ड महाविद्यालय को प्राप्त हुआ। संवाद